Monday , July 1 2024
Breaking News

Fake: एक साथ 10 बच्चों को जन्म देने का दक्षिण अफ्रीकी महिला का दावा निकला फर्जी, जानिए क्या है सच्चाई

Fake: South african woman claim og given birth to 10 children: digi desk/BHN/ बीते दिनों उस समय पूरी दुनिया हैरत में पड़ गई जब दक्षिण अफ्रिका की एक महिला ने दावा किया कि उसने एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया है। दुनियाभर में चर्चा हुई तो स्थानीय अधिकारियों ने जांच करने की बात कही। ताजा खबर यह है कि महिला का दावा झूठा निकला है। आधिकारिक जांच में पाया गया है कि गोसियाम सिथोल नामक महिला का 10 बच्चों को जन्म देने का दावा सही नहीं था। दक्षिण अफ्रीकी महिला ने इस महीने की शुरुआत में यह दावा करके अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरी थीं कि उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ प्रसव में डिक्यूपलेट्स को जन्म दिया। अब प्रांतीय सरकार ने कहा है कि गौतेंग प्रांत के किसी भी अस्पताल में डिकूपलेट्स पैदा होने का रिकॉर्ड नहीं है।

महिला ने किया था ऐसा दावा

महिला गोसियाम सिथोल ने दावा किया था कि 37 वर्ष की उम्र में उसने इस माह 7 जून को सिजेरेयन विधि से प्रिटोरिया के एक अस्पताल में 10 बच्चों को जन्म दिया है। इनमें से 7 लड़के और 3 लड़कियां बताई हैं। तब प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स में डाॅक्टर ने कथित रूप से महिला के बॉय फ्रेंड टेबोगों त्सोतेत्सी को बताया था कि उनकी पत्नी के पेट में 6 बच्चे पल रहे हैं, लेकिन बाद में 8 बच्चों की पुष्टि की गई और जब बच्चों का जन्म हुआ तो उनकी संख्या अब 10 बताई जा रही है। इसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने महिला के बॉय फ्रेंड से पूछताछ की। बॉय फ्रेंड यह पुष्टि नहीं कर सका। उसने अधिकारियों को बताया कि वह अभी अपनी गर्ल फ्रेंड से नहीं मिल पा रहा है। उसे नहीं पता कि वह कहां है।

About rishi pandit

Check Also

Iran में रिकॉर्ड कम मतदान में किसी को बहुमत नहीं, राष्ट्रपति का 5 को होगा चुनाव

तेहरान. ईरान में समाज सुधारक मसूद पेजेशकियान और कट्टरपंथी सईद जलीली को चुनाव में जीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *